Total Pageviews

Tuesday, May 9, 2023

नामपद अभिज्ञानक (Name Entity Recognizer : NER)

 नामपद अभिज्ञानक (Name Entity Recognizer : NER):

नामपद अभिज्ञानक (Name Entity Recognizer : NER) वह प्रणाली है, जो किसी भाषिक पाठ में आए नामपदों (व्यक्तिवाचक संज्ञाओं या नामों) की पहचान करती है।

वे शब्द जिनसे किसी का नाम अभिव्यक्त होता है, नामपद कहलाते हैं। इन्हें सामान्य व्याकरण में व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है। शब्द संख्या की दृष्टि से इन के दो भेद किए जा सकते हैं-

 एकशब्दीय  नामपद, जैसे :

 राम, मोहन, श्याम, दिनेश, सुरेश आदि

 बहुशब्दीय  नामपद, जैसे :

 श्री सुरेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार यादव, मानिकराव गणपतराव बप्पा आदि।

चूँकि नाम सामान्य शब्द भी होते हैं। अर्थात सामान्य शब्द के रूप में उनका अपना अर्थ भी होता है। इसलिए मशीनी संसाधन के संदर्भ में प्रणाली के लिए यह अलग से पहचान करने की आवश्यकता होती है कि कोई शब्द अपने कोशीय शब्द के रूप में आया है या किसी नामपद के रूप में, जैसे-

 यहां राजकुमार आ रहे हैं।

 इस वाक्य में 'राजकुमार' शब्द का अर्थ भी हो सकता है और यह किसी का नाम भी हो सकता है। यदि इसका प्रयोग किसी के नाम के रूप में किया गया है और मशीनी अनुवाद प्रणाली द्वारा इसका निम्नलिखित अंग्रेजी अनुवाद किया जाए, तो उसे गलत माना जाएगा-

The Prince is coming here.

 ‘राजकुमारशब्द के नाम पर होने की स्थिति में इसकी जगह निम्नलिखित अनुवाद अपेक्षित है-

Rajkumar is coming here.

मशीनी अनुवाद में नामपदों की स्वतंत्र पहचान आवश्यक होती है, जिसके लिए 'नामपद अभिज्ञानक' मॉड्यूल या घटक का प्रयोग किया जाता है। इसे निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-

“'नामपद अभिज्ञानक' वह मॉड्यूल या घटक (टूल) है, जो किसी मशीनी प्रणाली में नामपदों की पहचान करता है।”

नामपद के बारे में निम्नलिखित लिंक पर और विस्तार से पढ़ें -

https://lgandlt.blogspot.com/2019/02/blog-post_72.html

 

No comments:

Post a Comment