Total Pageviews

Sunday, June 8, 2025

लिपि के मानकीकरण की आवश्यकता (Need of Standardization of Script)

 लिपि के मानकीकरण की आवश्यकता (Need of Standardization of Script)

भाषा, संप्रेषण और तकनीकी उपयोग के संदर्भ में लिपि का मानकीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब किसी लिपि का उपयोग अनेक क्षेत्रों, माध्यमों और समयों में किया जाता है, तो उसमें विविधता और असंगति उत्पन्न होने लगती है। इस स्थिति से बचने तथा भाषा के प्रभावी संप्रेषण, शिक्षण और संरक्षण के लिए लिपि का मानकीकरण (standardization of script) आवश्यक हो जाता है।

 लिपि के मानकीकरण की आवश्यकता : प्रमुख पक्ष

लिपि के मानकीकरण की आवश्यकता के कुछ प्रमुख पक्ष इस प्रकार देखे जा सकते हैं-

1. एकरूपता (Uniformity) सुनिश्चित करने के लिए

मानकीकरण से लेखन शैली, अक्षरों के स्वरूप और संयोजन में स्थिरता आती है। अतः एकरूपता बनाए रखने के लिए लिपि का मानकीकरण आवश्यक है।

2. संचार की स्पष्टता

जब सभी लेखक, पाठक, शिक्षक और टाइपिस्ट एक ही मानक का पालन करते हैं, तो कोई भी लिखित/टंकिट सामग्री किसी और को प्रेषित करने पर पढ़ने और समझने में कठिनाई  नहीं आती।

3. अध्ययन-अध्यापन में सुविधा

किसी भाषा के शिक्षण-अध्ययन में विद्यार्थी यदि एक ही शब्द अलग-अलग रूपों में देखें तो भ्रम उत्पन्न होता है। मानकीकरण से पाठ्यपुस्तकों, परीक्षाओं और शब्दकोशों में एकरूप सामग्री सुनिश्चित होती है। इससे अध्ययन-अध्यापन में सुविधा होती है।

एकरूपता के कारण विदेशी विद्यार्थियों को सिखाने में भी सरलता होती है।

4. प्रकाशन और मुद्रण में सुविधा

पुस्तकों, अखबारों और पत्रिकाओं में एक ही अक्षर या शब्द के लिए अनेक प्रकार की वर्तनी या लेखन शैली का उपयोग अशुद्धियों को बढ़ाता है। मानकीकृत टंकण, फ़ॉन्ट, और विराम चिह्नों के प्रयोग से प्रकाशन और मुद्रण सरल हो जाता है।

5. डिजिटल माध्यमों के लिए आवश्यक

कंप्यूटर, मोबाइल, और इंटरनेट पर Unicode, OCR, और Text-to-Speech जैसे अनुप्रयोगों में लिपि का मानकीकरण अतिआवश्यक होता है।

6. भाषा के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए

यदि लिपि असंगठित या विविधरूपीय हो जाए तो उस भाषा के ग्रंथों, अभिलेखों और ज्ञान की पुनरावृत्ति कठिन हो जाती है। मानकीकरण से ऐतिहासिक और साहित्यिक सामग्री की सही व्याख्या और पुनर्प्रकाशन संभव होता है।

7. प्रशासनिक और विधिक लेखन में सटीकता हेतु

राजकीय कार्यों, कानून, अधिसूचनाओं में लिपि की स्पष्टता अनिवार्य है। कार्यालयों में मानक रूप के प्रयोग से फाइलों, लेखों, टिप्पण आदि की व्याख्या में कोई कठिनाई नहीं आती।

No comments:

Post a Comment