Total Pageviews

Sunday, June 8, 2025

लिपि, वर्ण और अक्षर (Script, Letter and Syllable)

 लिपि, वर्ण और अक्षर (Script, Letter and Syllable)

‘लिपि, वर्ण और अक्षर’ तीनों शब्द लेखन से जुड़े हुए हैं। इनका अर्थ और उपयोग अलग-अलग है। नीचे इनके बीच का अंतर देखा जा सकता है:

 1. लिपि (Script)

वह प्रणाली या ढांचा जिसके अनुसार किसी भाषा की वाचिक अभिव्यक्ति को लिखकर प्रकट किया जाता है, उसे लिपि कहते हैं, जैसे- देवनागरी लिपि, ब्राह्मी लिपि, रोमन लिपि, गुरुमुखी लिपि आदि। लिपि दृश्य प्रतीकों का एक समूह होता है जिन्हें वर्ण कहते हैं।

2. वर्ण (Letter)

इसे लिपि-चिह्न भी कहते हैं। भाषा के लिखित रूप की सबसे छोटी इकाई वर्ण होती है। उदाहरण: अ, आ, क, ख, ग आदि। वाचिक रूप की सबसे छोटी इकाई स्वनिम होती है और लिखित रूप की वर्ण। एक ही वर्ण द्वारा एक से अधिक ध्वनियों का प्रतिनिधित्व किया जा सकता है, जैसे- अंग्रेजी के ‘c’ का प्रयोग ‘स’ और’ क’ दोनों के लिए किया जाता है।

3. अक्षर (Syllable/ Character)

वाचिक दृष्टि से कोई एक ध्वनि या ध्वनियों का वह समूह जो एक ही श्वासाघात में उच्चरित होता है, अक्षर कहलाता है। यहाँ पर अक्षर को अंग्रेजी के Syllable के पर्याय के रूप में समझना चाहिए।

लिखित रूप में अक्षर के लिए Character शब्द का प्रयोग होता है। यहाँ इसे वर्ण के प्रतिनिधि के रूप में समझा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment