Total Pageviews

Saturday, October 23, 2021

द्विभाषिकता और बहुभाषिकता (Bilingualism and Multilingualism)

 द्विभाषिकता और बहुभाषिकता (Bilingualism and Multilingualism)

किसी समाज में दो भाषाओं के व्यवहार की स्थिति को द्विभाषिकता (Bilingualism) और दो से अधिक भाषाओं के व्यवहार की स्थिति को बहुभाषिकता (Multilingualism) कहते हैं। इन्हें सूत्र रूप में इस प्रकार से दिखा सकते हैं-

द्विभाषिकता  = दो भाषाओं के व्यवहार की स्थिति

बहुभाषिकता = दो से अधिक भाषाओं के व्यवहार की स्थिति

 द्विभाषिकता और बहुभाषिकता (Bilingualism and Multilingualism) दोनों को ही दो स्तरों पर देख सकते हैं-

§  व्यक्तिगत स्तर

§  सामाजिक स्तर

(क) व्यक्तिगत स्तर

कोई व्यक्ति द्विभाषी (Bilingual) या बहुभाषी (Polyglot) हो सकता है। यह व्यक्ति की विशेषता है। उसका अध्ययन अनुवाद, भाषा शिक्षण आदि में अनुप्रयोग की दृष्टि से किया जा सकता है, किंतु व्यक्ति विशेष की द्विभाषिकता या बहुभाषिकता का अध्ययन समाजभाषाविज्ञान का विषय नहीं है।

(ख) सामाजिक स्तर

यह द्विभाषिकता या बहुभाषिकता की वह स्थिति है, जो किसी भाषा के पूरे समाज में पाई जाती है। कोई भाषा मूलतः जिस समाज में बोली जाती है या जहाँ की मातृभाषा होती है, उसे उस भाषा का भाषी समाज कहते हैं, जैसे-

§  हिंदी भाषी समाज

§  अंग्रेजी भाषी समाज

§  मराठी भाषी समाज                      आदि।

सामाजिक द्विभाषिकता या बहुभाषिकता ही समाजभाषाविज्ञान के अध्ययन की विषयवस्तु है।

प्रत्येक भाषा का एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र भी होता है। उस भाषा के समाज में द्विभाषिकता या बहुभाषिकता की स्थिति का परीक्षण करने के लिए हमें उसी क्षेत्र में जाकर देखना होगा। उदाहरण के लिए ‘भोजपुरी भाषी समाज’ की द्विभाषिकता और बहुभाषिकता की स्थिति का परीक्षण मुंबई या कलकत्ता में रहने वाले भोजपुरी भाषियों के अध्ययन से नहीं किया जा सकता, उसके लिए मूल भोजपुरी क्षेत्र में जाकर देखना होगा।

इसी प्रकार द्विभाषिकता या बहुभाषिकता के संदर्भ में स्थानीयता (Locality) का संदर्भ भी महत्व रखता है। हम किसी भाषा के मूल समाज में जाकर तो अध्ययन कर ही सकते हैं, किसी शहर या स्थान विशेष में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं तथा उनकी स्थिति का भी अध्ययन कर सकते हैं। अतः इस दृष्टि से स्थानीय संदर्भ महत्व का होगा, जैसे-

मुंबई में प्रयुक्त भाषाओं की भाषायी स्थिति का अध्ययन या कोलकाता में प्रयुक्त भाषाओं की भाषायी स्थिति का अध्ययन आदि।

§  मुंबई की मराठी पर अन्य भाषाओं का प्रभाव और इस कारण हो रहे विभेद या परिवर्तन।

§  मुंबई की हिंदी पर अन्य भाषाओं का प्रभाव और इस कारण हो रहे विभेद या परिवर्तन।

§  कोलकाता की बंगाली पर अन्य भाषाओं का प्रभाव और इस कारण हो रहे विभेद या परिवर्तन।

§  कोलकाता की हिंदी पर अन्य भाषाओं का प्रभाव और इस कारण हो रहे विभेद या परिवर्तन।

सुप्रसिद्ध समाजभाषावैज्ञानिक विलियम लेबाव (W. Labov) ने मारथा विनेयार्ड और न्यूयॉर्क शहरों का अध्ययन किया था। इसे http://www.maria-juchem.de/Labov.PDF पर ‘Case Study Martha’s Vineyard and New York’ में संक्षेप में देखा जा सकता है। हिंदी में इसे https://lgandlt.blogspot.com/2021/10/blog-post_19.html पर संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

द्विभाषिकता और बहुभाषिकता का वर्तमान परिप्रेक्ष्य

मानव सभ्यता के विकास के साथ ही यातायात के साधनों में निरंतर वृद्धि हुई है और इस कारण भिन्न-भिन्न भाषा समुदाय के लोगों का अत्यंत तीव्रता के साथ सम्मिलन हुआ है। कुछ आदिवासी समाजों को अपवादस्वरूप छोड़ दिया जाए तो आज कोई भी ऐसा समाज मिलना कठिन जिसमें द्विभाषिकता और बहुभाषिकता न पाई जाती हो। अतः द्विभाषिकता और बहुभाषिकता की दृष्टि से वर्तमान परिप्रेक्ष्य अत्यंत समृद्ध है।

भाषा प्रभुत्त्व (Language Dominance)

 भाषा प्रभुत्त्व (Language Dominance)

किसी भाषायी समाज में एक से अधिक भाषाओं का व्यवहार होने की स्थिति में किसी एक भाषा का व्यवहार अधिक प्रभुत्वशाली माना जाना भाषा प्रभुत्व कहलाता है, जैसे- ‘हिंदी’ भाषी समाज में ‘अंग्रेजी’ का व्यवहार प्रभुत्वशाली माना जाता है। यद्यपि यह पूर्णतः एक काल्पनिक मानसिक वृत्ति है। फिर भी चूँकि यह वृत्ति व्यापक स्तर पर पाई जाती है, इसलिए इसके कुछ कारण इस प्रकार से देखे जा सकते हैं-

§  समाज में उच्च वर्ग (शिक्षा, प्रतिष्ठा, आर्थिक स्थिति आदि की दृष्टि से) द्वारा व्यवहार - इस वर्ग के लोगों द्वारा जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है, उसे ही प्रभुत्वशाली भाषा मान लिया जाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण कारण है।

§  अधिक भौगोलिक विस्तार – अधिक क्षेत्र या देशों में प्रचलन ।

§  ज्ञान-विज्ञान की उपलब्धता – जिस भाषा में ज्ञान-विज्ञान संबंधी सामग्री की अधिक उपलब्धता होती है, वह भी अधिक प्रभुत्व रखती है।

                                                                   आदि।

 इस प्रकार के कुछ कारणों से किसी भाषायी समाज में कोई भाषा प्रभुत्वशाली होती है, तो कुछ को कम प्रभुत्वशाली मान लिया जाता है। भाषा प्रभुत्व कालांतर में भाषा विस्थापन (Language Shift) का कारण बनता है।

भाषा विस्थापन (Language Shift)

 भाषा विस्थापन (Language Shift)

इसे हिंदी में ‘भाषा अंतरण’ भी कहते हैं। जब किसी भाषायी समाज में एक से अधिक भाषाएँ प्रचलित होती हैं, तो उनमें से कोई भाषा अधिक प्रभुत्वशाली (Dominant) होती है, तो कोई क्रम। इस कारण अधिक प्रभुत्वशाली भाषा की ओर भाषाभाषियों का झुकाव होना स्वाभाविक होता है। इसलिए कालांतर में देखा जाता है कि एक भाषा समाज के लोग अपनी भाषा को छोड़कर प्रभुत्वशाली भाषा का ही अधिक व्यवहार कर रहे हैं। जब संपूर्ण समाज के लोग ऐसा करने लगते हैं, तो इस स्थिति को भाषा विस्थापन कहते हैं। हिंदी और भोजपुरी के संदर्भ में इसे निम्नलिखित प्रकार से दर्शा सकते हैं-

भोजपुरी भाषी समाज à व्यवहृत भाषाएँ

                               भोजपुरी                    हिंदी

                               मूलभाषा                  प्रभुत्वशाली भाषा

पुरानी पीढ़ी (भोजपुरी का अत्यधिक प्रयोग)

नई पीढ़ी (हिंदी का अत्यधिक प्रयोग)

यदि ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे भोजपुरी समाज के लोग ‘भोजपुरी’ छोड़कर ‘हिंदी’ को अपनाने लगते हैं, तो इसे ‘भोजपुरी से हिंदी भाषा विस्थापन’ कहते हैं।

इसी बात को ‘हिंदी और अंग्रेजी’ के संदर्भ में इस प्रकार से देख सकते हैं-

हिंदी भाषी समाज à व्यवहृत भाषाएँ

                               हिंदी                         अंग्रेजी

                               मूलभाषा                  प्रभुत्वशाली भाषा

पुरानी पीढ़ी (हिंदी का अत्यधिक प्रयोग)

नई पीढ़ी (अंग्रेजी का अत्यधिक प्रयोग)

यदि ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे हिंदी समाज के लोग ‘हिंदी’ छोड़कर ‘अंग्रेजी’ को अपनाने लगते हैं, तो इसे ‘हिंदी से अंग्रेजी भाषा विस्थापन’ कहते हैं।

संकटापन्न भाषाएँ (Endangered Languages)

 संकटापन्न भाषाएँ (Endangered Languages)

भाषा विस्थापन के कारण कुछ भाषाओं के संदर्भ में यह स्थिति देखने को मिलती है कि उसका प्रयोग करने वालों की संख्या बहुत कम रह जाती है। साथ ही यदि उस भाषायी समाज की नई पीढ़ी उस भाषा के  बजाए किसी अन्य भाषा को सीखने या प्रयोग करने में प्राथमिकता देती है, तो ऐसी भाषाओं को संकटापन्न भाषाएँ कहते हैं।

अतः किसी भाषा के संकटापन्न होने के दो मुख्य पैमाने हैं-

§  प्रयोग करने वालों की संख्या बहुत कम हो।

§  उस भाषायी समाज की नई पीढ़ी द्वारा उस भाषा के बजाए किसी अन्य भाषा को सीखना या प्रयोग करना।

चूँकि ऐसी भाषा के विलुप्त होने होने का संकट उत्पन्न हो जाता है, इसलिए ऐसी भाषाओं को संकटापन्न भाषाएँ कहते हैं।

संकटापन्न भाषाओं के प्रकार- संकटापन्न भाषाओं को मुख्यतः चार वर्गों में बाँटा जाता है-  

§  संवेदनशील (Vulnerable)

§  निश्चित संकटापन्न (Definitely endangered)

§  अति-संकटापन्न (Severely endangered)

§  गंभीर संकटापन्न (Critically endangered)

कुछ संकटापन्न भाषाएँ-

विकिपेडिया पर कुछ संकटापन्न भाषाओं की सूची इस प्रकार से दी गई है-

India

The following table lists the 191 languages of India that are classified as vulnerable or endangered.

India

Language

Status

Comments

ISO 639-3

A'tong language

Severely endangered[1]

 

aot

Adi language

Vulnerable[1]

Also spoken in: China

adi

Aimol language

Critically endangered[1]

 

aim

Aiton language

Severely endangered[1]

 

aio

Anal language

Vulnerable[1]

 

anm

Angami language

Vulnerable[1]

 

njm

Angika language

Vulnerable[1]

Also spoken in: Nepal

anp

Ao language

Vulnerable[1]

 

ngo

भारत की संकटापन्न भाषाओं को  https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_endangered_languages_in_India  पर जाकर विस्तार से देखा जा सकता है।