Total Pageviews

Wednesday, September 13, 2023

पाइथन में while loop

 while loop

पाइथन में for loop की तरह ही while loop का भी प्रयोग किया जाता है। इसमें पहले condition दे दी जाती है और जब तक वह condition ‘true’ रहती है, तब तक लूप चलता रहता है। अतः इसका प्रयोग तब किया जाता है, जब हमें यह पता न हो कि लूप में कितने iterations होंगे। while loop लिखने का syntax इस प्रकार है-

while expression: 

    statements 

    increment

इसे एक उदाहरण द्वारा इस प्रकार से देख सकते हैं-



·     Infinite while loop

यदि अपने प्रोग्राम को लगातार बिना बाधा के चलाते रहना हो, तो Infinite while loop का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए शून्य (0) के अलावा कोई भी दूसरा वैल्यू दिया जा सकता है। इसके प्रयोग को इस प्रकार देख सकते हैं-



ऐसा कोड लिखने के बाद आपको स्वयं प्रोग्राम को बंद करना पड़ेगा, नहीं तो वह लगातार आउटपुट प्रिंट करता रहेगा।

·     while loop के साथ else का प्रयोग

For loop की तरह while loop के साथ भी else कथन का प्रयोग किया जा सकता है, जैसे-

i=1; 

while i<=5: 

    print(i) 

    i=i+1; 

else:print("The Numbers are  Printed"); 

 

 do-while loop

पाइथन में प्रथम दो loops की तरह do while loop का भी प्रयोग किया जाता है।

पाइथन में break statement

 



पाइथन में break statement

जब लूप का प्रयोग किसी बड़े डाटा में से किसी item विशेष को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा हो, तो वह item लूप पूरा होने से पहले ही किसी स्थान पर मिल जाता है। ऐसी स्थिति में लूप को आगे चलाने की आवश्यकता नहीं होती। अतः वहाँ से लूप को बाहर निकलने के लिए break statement का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए 50 हजार शब्दों के शब्दकोश में ‘boy’ शब्द को खोजने के लिए किसी लूपिंग कथन का प्रयोग किया गया है। अब यदि उस लूप को यह शब्द एक हजारवें स्थान पर मिल जाता है तब भी वह शेष 49 हजार बार चलेगा, क्योंकि उसे पूरे शब्दकोश के अंत तक चलने का parameter दिया गया रहता है। शब्द मिल जाने के बाद शेष 49 हजार बार चलना बेकार है। इसलिए इसे रोकने के लिए break statement का प्रयोग किया जाता है। इसमें loop के अंदर condition के रूप में लिख दिया जाता है कि वह item विशेष मिल जाने के बाद loop break हो जाए। इसे लिखने की विधि निम्नलिखित है-




पाइथन में continue statement

 

पाइथन में continue statement

continue statement का प्रयोग program control को लूप के आरंभ (beginning) में पहुँचाने के लिए किया जाता है। इसका syntax निम्नलिखित है-

#loop statements 

continue; 

#the code to be skipped

पाइथन में Pass Statement

 पाइथन में Pass Statement

पाइथन में pass statement का प्रयोग तब किया जाता है, जब आगे कुछ न करना हो। इसी कारण इसे null operation भी कहा गया है क्योंकि इसके execute होने के बाद कुछ नहीं होता। इसके प्रयोग का एक उदाहरण इस प्रकार से देख सकते हैं-