Total Pageviews

Wednesday, September 13, 2023

पाइथन में break statement

 



पाइथन में break statement

जब लूप का प्रयोग किसी बड़े डाटा में से किसी item विशेष को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा हो, तो वह item लूप पूरा होने से पहले ही किसी स्थान पर मिल जाता है। ऐसी स्थिति में लूप को आगे चलाने की आवश्यकता नहीं होती। अतः वहाँ से लूप को बाहर निकलने के लिए break statement का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए 50 हजार शब्दों के शब्दकोश में ‘boy’ शब्द को खोजने के लिए किसी लूपिंग कथन का प्रयोग किया गया है। अब यदि उस लूप को यह शब्द एक हजारवें स्थान पर मिल जाता है तब भी वह शेष 49 हजार बार चलेगा, क्योंकि उसे पूरे शब्दकोश के अंत तक चलने का parameter दिया गया रहता है। शब्द मिल जाने के बाद शेष 49 हजार बार चलना बेकार है। इसलिए इसे रोकने के लिए break statement का प्रयोग किया जाता है। इसमें loop के अंदर condition के रूप में लिख दिया जाता है कि वह item विशेष मिल जाने के बाद loop break हो जाए। इसे लिखने की विधि निम्नलिखित है-




No comments:

Post a Comment