Total Pageviews

Wednesday, September 13, 2023

पाइथन में Assignment Operators

 Assignment Operators

assignment operators का कार्य उनके दाईं ओर की अभिव्यक्ति (right expression) के वैल्यू को बाएँ operand को प्रदान करने के लिए किया जाता है। सबसे अधिक प्रचलित assignment operator ‘=’ है, जिसे गणित में बराबर का चिह्न (sign of is equal to) कहा जाता है। गणित में इस चिह्न का प्रयोग करते हुए यह बताया जाता है कि इसके दोनों ओर आए हुए मूल्य बराबर या समान हैं, जैसे- 5 = 3+ 2 या 3 + 2 = 5 । इसे चरों द्वारा x = y + z अथवा y+z = x के रूप में भी प्रदर्शित किया जा सकता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि प्रोग्रामिंग में इस चिह्न का प्रयोग बराबर या मूल्यों की समानता दर्शाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि दाईं ओर की अभिव्यक्ति (right expression) में लिखी गई बात को बाईं ओर दिए गए वैरिएबल या operand में संग्रहीत किया जाता है, जैसे-

x = y + z

इसका अर्थ है- y और z को जोड़कर उनके योग को ‘x’ में संग्रहीत किया जाए। पाइथन में प्रयुक्त होने वाले  assignment operators को इस प्रकार देख सकते हैं-

ऑपरेटर

कार्य

=

इसका प्रयोग दाईं ओर की अभिव्यक्ति (right expression) के वैल्यू को बाएँ operand को प्रदान करने के लिए किया जाता है।

+=

इसके द्वारा बाएँ operand में दाएँ operand के वैल्यू को जोड़ दिया जाता है, जिसके बाद बाएँ operand का वैल्यू बायाँ + दायाँ का योग हो जाता है, जैसे-

a = 10, b = 20 होने पर-

a    += b

का आउटपुट ‘a = a+ b’ के रूप में गणना करते हुए  a = 30 होगा।

-=

यह += के विपरीत काम करता है, जैसे-

a = 10, b = 20 होने पर-

a    -= b

का आउटपुट ‘a = a - b’ के रूप में गणना करते हुए  a = 10 होगा।

*=

इसके द्वारा बाएँ operand में दाएँ operand के वैल्यू का गुणा कर दिया जाता है, जिसके बाद बाएँ operand का वैल्यू बायाँ * दायाँ का गुणनफल हो जाता है, जैसे-

a = 10, b = 20 होने पर-

a    *= b

का आउटपुट ‘a = a * b’ के रूप में गणना करते हुए  a = 200 होगा।

%=

इसके द्वारा बाएँ operand में दाएँ operand के वैल्यू से भाग दिया जाता है, और बचने वाले शेष को बाएँ operand के वैल्यू के रूप में संग्रहीत किया जाता है, जैसे-

a = 20, b = 10 होने पर-

a    %= b

का आउटपुट ‘a = a%b’ के रूप में गणना करते हुए  20/10 द्वारा भाग दिया जाएगा। 20 में 10 का भाग देने पर कुछ भी शेष नहीं बचेगा। इसलिए a = 0 होगा।

इसे एक दूसरे उदाहरण से समझें-

a = 21, b = 10 होने पर-

a    %= b

का आउटपुट ‘a = a%b’ के रूप में गणना करते हुए  21/10 द्वारा भाग दिया जाएगा। 21 में 10 का भाग देने के बाद 01 शेष बच जाएगा। इसलिए a = 1 होगा।

**=

इसके प्रयोग द्वारा बाएँ operand में दाएँ operand के वैल्यू का घात (power) जोड़ देते हैं, जैसे-

a = 4, b = 2 होने पर-

a   **= b

का आउटपुट 4**2 => 4*4 = 16 होगा। इसलिए a = 16 होगा।

//=

इसके प्रयोग द्वारा बाएँ operand में बाएँ और दाएँ operands के floor value को संग्रहीत करते हैं, जैसे-

a = 4, b = 3 होने पर-

a   //= b

का आउटपुट 4//3 = 1 होगा। इसलिए a = 1 होगा। 

No comments:

Post a Comment