Total Pageviews

Wednesday, February 12, 2025

हिंदी में अन्विति (Agreement in Hindi)-02

 हिंदी में अन्विति (Agreement in Hindi)-02 (विदेशी विद्यार्थियों के लिए) 

वाक्य के किसी एक घटक (शब्द/पद) के व्याकरणिक रूप का अन्य घटक शब्द/पद के व्याकरणिक रूप के अनुकूल होना अन्विति है।

परिभाषा – “किसी शब्द या पदबंध (Phrase) का अपने पूर्ववर्ती (पहले आए हुए) या परवर्ती (बाद में आए हुए) शब्द के अनुसार रूप धारण करना अन्विति है।”

हिंदी वाक्य रचना में शब्दों के बीच पाई जाने वाली अन्विति को दो स्तरों पर देखा जा सकता है- पदबंध स्तर और वाक्य स्तर

इसे चित्र रूप में निम्नलिखित प्रकार से देख सकते हैं-

अन्विति

 

 

पदबंध स्तर                                       वाक्य स्तर

अच्छा लड़का                             लड़का बाजार जाता है

अच्छे लड़के                                        लड़के बाजार जाते हैं

अच्छी लड़की                             लड़की बाजार जाती है।

अच्छी लड़कियाँ                                  लड़कियाँ बाजार जाती हैं


आगे विस्तार से देखते हैं-

1. पदबंध स्तर

इस स्तर पर प्राप्त होने वाली अन्विति के पदबंध के स्वरूप के आधार पर दो वर्ग किए जा सकते हैं-


नियम 1) केवल उन्हीं विशेषणों और आश्रित शब्दों के रूप बदलते हैं, जिनके अंत में ’ (‘मात्रा) का प्रयोग हो। अन्य का नहीं, जैसे-

अच्छा लड़का                                               सुंदर लड़का

अच्छे लड़के                                                 सुंदर लड़के

अच्छी लड़की                                               सुंदर लड़की

यह नियम निम्नलिखित प्रकार के शब्दों पर लागू होता है-

सभी विकारी आकारांत विशेषण

का

की

के

वाला

वाली

वाले

अपना

अपनी

अपने

कैसा

कैसी

कैसे

जैसा

जैसी

जैसे

वैसा

वैसी

वैसे

आदि।

नियम 2) संज्ञा पदबंध में आश्रित शब्द शीर्ष संज्ञा से कई शब्द पहले भी आ सकता है, जैसे-

§  मेरा प्यारा और अच्छा लड़का

§  मेरे प्यारे और अच्छे लड़के

§  मेरी प्यारी और अच्छी लड़की

 

 

मैंने 10 मीठे और खट्टे आम खरीदे।

नियम 3) संज्ञा पदबंध के बाद परसर्गआने पर विशेषण या आश्रित पूर्वशब्द का रूप हो जाता है-

§  तुमने मेरा घर खराब कर दिया। (ok)

§  तुमने मेरा घर में सामान रखा। (घर + में’= मेरे)

§  तुमने मेरे घर में सामान रखा। (घर + में’= मेरे)

नियम 4) संज्ञा पदबंध के बाद परसर्गआने पर यह/वहका इस/उस तथा ये/वेका इन/उन हो जाता है-

§  यह घर 04 कमरों का है। (ok)

§  यह घर में चार कमरे हैं। (no)

§  इस घर मे चार कमरे हैं। (घर + में’= यह > इस)

§  ये लड़के खेल रहे हैं। (ok)

§  ये लड़कों ने खेल लिया है। (no)

§  इन लड़कों ने खेल लिया है। (लड़कों+ ने’= ये > इन)

§  वह लड़की खेल रही है। (ok)

§  वह लड़की ने खेल लिया है। (no)

§  उस लड़की ने खेल लिया है। (लड़की+ ने’= वह > उस)

अभ्यास :

संज्ञा पदबंध और क्रिया पदबंध अन्विति के अनुसार निम्नलिखित वाक्यों के सही रूप बनाएँ-

§  मेरा अच्छे लड़के ने कार खरीदी।

§  तुम वह कमरे में चले जाओ।

§  क्या तुम्हारा पिताजी आज बीमार हैं?

§  वे लड़कियों ने आज खूब पढ़ाई की है।

§  मेरा गाँव से आया हुआ बच्चे मेला देखने गए।

 


Sunday, February 9, 2025

भाषण (Speech) से समाचार रिपोर्ट (News Report) परिवर्तन

 भाषण (Speech) से समाचार रिपोर्ट (News Report) परिवर्तन

यदि आपके पास कोई भाषण (Speech) है और उसे समाचार रिपोर्ट (News Report) में बदलना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीके से इसे रूपांतरित किया जा सकता है:

रूपांतरण के चरण:

1.    शीर्षक जोड़ें:

o   भाषण का मुख्य विषय लेकर एक आकर्षक और संक्षिप्त शीर्षक बनाएं।

2.    स्थान और दिनांक लिखें:

o   भाषण जहां और जिस दिन दिया गया था, वह जानकारी शामिल करें।

3.    प्रस्तावना (लीड) लिखें:

o   भाषण के प्रमुख बिंदु को संक्षेप में बताएं।

o   यह स्पष्ट करें कि भाषण किसने, कहां और क्यों दिया।

4.    मुख्य विवरण (Body) दें:

o   भाषण के महत्वपूर्ण अंशों को शामिल करें।

o   वक्ता के कथनों को उद्धरण (" ") के रूप में पेश करें।

o   आवश्यक डेटा, संदर्भ या पृष्ठभूमि भी जोड़ें जा सकते हैं।

5.    निष्कर्ष दें:

o   अंत में भाषण के संभावित प्रभाव या निष्कर्ष बता सकते हैं। अथवा जनता की प्रतिक्रिया या विशेषज्ञों की राय भी जोड़ सकते हैं।


उदाहरण: भाषण से समाचार रिपोर्ट में परिवर्तन

भाषण (Speech)

"देश की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। सरकार आने वाले वर्षों में नई शिक्षा नीति लागू कर रही है, जिससे हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। हमारा लक्ष्य 2030 तक 100% साक्षरता दर प्राप्त करना है।"
- प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन, नई दिल्ली

बदलकर समाचार रिपोर्ट (News Report)

शीर्षक: प्रधानमंत्री ने नई शिक्षा नीति पर दिया जोर, 2030 तक 100% साक्षरता का लक्ष्य

स्थान: नई दिल्ली  दिनांक: 10 फरवरी 2025

राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने देश की शिक्षा नीति को मजबूत करने पर जोर दिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सरकार 2030 तक 100% साक्षरता दर प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "देश की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।"

इस नीति के तहत नई पाठ्यक्रम संरचना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा और कौशल-आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। शिक्षा विशेषज्ञों ने इस पहल की सराहना की है और इसे देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

(रिपोर्टर का नाम)
(समाचार एजेंसी का नाम)

समाचार रिपोर्ट लेखन (News Report Writing)

 समाचार रिपोर्ट लेखन

समाचार रिपोर्ट में किसी घटना, मुद्दे या विषय की सटीक, वस्तुनिष्ठ और तथ्यात्मक जानकारी दी जाती है। इसका उद्देश्य पाठक को किसी विषय से संबंधित अद्यतन एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना होता है।

समाचार रिपोर्ट के मुख्य तत्व:

1.    शीर्षक (Headline):

o   यह संक्षिप्त और सूचनात्मक होता है, जो पाठकों का ध्यान आकर्षित करता है।

2.    उपशीर्षक (Subheading) (यदि आवश्यक हो):

o   यह रिपोर्ट की खबर का संक्षिप्त परिचय देता है।

3.    स्थान और दिनांक (Dateline):

o   यह बताता है कि खबर कहां से और किस तारीख को रिपोर्ट की गई है।

4.    प्रस्तावना (Lead/Intro):

o   खबर की सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत किया जाता है, जैसे क्या हुआ, कब हुआ, कहां हुआ, कौन शामिल था और क्यों हुआ?

5.    मुख्य विवरण (Body):

o   इसमें खबर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाती है।

o   प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, विशेषज्ञों की राय, आंकड़े और सरकारी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं।

समाचार रिपोर्ट के प्रकार:

1.    सीधी समाचार रिपोर्ट (Straight News Report):

o   केवल तथ्य प्रस्तुत किए जाते हैं, बिना किसी राय या व्याख्या के।

2.    विश्लेषणात्मक समाचार रिपोर्ट (Analytical News Report):

o   समाचार के पीछे की गहराई से जांच और विश्लेषण किया जाता है।

3.    फीचर समाचार रिपोर्ट (Feature News Report):

o   यह समाचार को कहानी शैली में प्रस्तुत करती है, जिससे पाठकों की रुचि बनी रहती है।

4.    अन्वेषणात्मक समाचार रिपोर्ट (Investigative News Report):

o   इसमें किसी मुद्दे की गहराई से जांच की जाती है और छिपे हुए तथ्यों को उजागर किया जाता है।

समाचार रिपोर्ट : उदाहरण:

(1) शीर्षक: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट

स्थान: नई दिल्ली, दिनांक: 10 फरवरी 2025

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 4 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट और सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के कारण यह राहत मिली है। आम जनता ने इस फैसले का स्वागत किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, "यदि कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं तो आने वाले दिनों में और राहत मिल सकती है।"

(रिपोर्टर का नाम)
(समाचार एजेंसी का नाम)

(2) शीर्षक: नई शिक्षा नीति से छात्रों को होगा व्यापक लाभ

स्थान: नई दिल्ली, दिनांक: 10 फरवरी 2025

नई शिक्षा नीति 2025 को लागू करने के बाद सरकार ने कहा है कि यह छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त होगी।

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, "नई नीति का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर छात्रों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।"

इस नीति के तहत 10+2 प्रणाली को हटाकर 5+3+3+4 संरचना लागू की गई है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा में मल्टीपल एंट्री और एग्ज़िट सिस्टम को अपनाया गया है, जिससे छात्र अपनी सुविधा अनुसार पाठ्यक्रम को जारी रख सकते हैं।

छात्रों और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया है। एक शिक्षक ने बताया, "यह नीति छात्रों की क्षमताओं को निखारने और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगी।"

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसे सही ढंग से लागू किया गया तो यह भारतीय शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है।

(रिपोर्टर का नाम)
(समाचार एजेंसी/संस्थान का नाम)

निपात अभ्यास :

निपात के बारे में पढ़ें‌ 

निपात (Particle)

निपात अभ्यास :

मैं पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे गई थी।

मेरी कक्षा सोमवार को नहीं होगी।

उत्तर :

§  मैं ही पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं भी पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं तो पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में ही सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में भी सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में तो सुबह 10 बजे गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे ही गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे भी गई थी।

§  मैं पुस्तक मेले में सुबह 10 बजे तो गई थी।

 

§  मेरी कक्षा ही सोमवार को नहीं होगी।

§  मेरी कक्षा भी सोमवार को नहीं होगी।

§  मेरी कक्षा तो सोमवार को नहीं होगी।

§  मेरी कक्षा सोमवार को ही नहीं होगी।

§  मेरी कक्षा सोमवार को भी नहीं होगी।

§  मेरी कक्षा सोमवार को तो नहीं होगी।

 

इन वाक्यों में निपात जोड़कर नए वाक्य बनाएँ-

§  आज दिल्ली में बहुत गर्मी है।

§  परीक्षा के बाद मुझे अपने देश वापस जाना है।

§  तुम बहुत मेहनत से पढ़ाई कर रहे हो।

 

 

 

और पढ़ें-

नकारात्मक निपात (Negative Particles)