Total Pageviews

Wednesday, September 4, 2019

अरस्तु के महत्वपूर्ण विचार

स्रोत- दैनिक भास्कर
https://www.bhaskar.com/religion/dharam/teachers-day-2019-quotes-of-arastu-life-management-tips-by-arastu-01633943.html
यूनान के दार्शनिक
यूनान के विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तु का जन्म 384 ई.पू. स्टेगेरिया नामक के शहर में हुआ था। इनकी मृत्यु 322 ई.पू. हुई थी। अरस्तु ने भौतिक विज्ञान, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, राजनीति, नीतिशास्त्र आदि विषयों कई ग्रंथ लिखे थे। अरस्तु के दिए ज्ञान के बल पर ही सिकंदर विश्व के सबसे महान सम्राटों में से एक माना जाता है। अरस्तु ने जीवन में सफलता पाने और सुख बनाए रखने की रखने की कई नीतियां बताई थीं। जानिए अरस्तु की 10 ऐसी बातें, जो हमारी परेशानियां दूर कर सकती हैं।
  1. अगर आप अपनी नौकरी में खुश हैं तो आपके काम में निखार आता रहेगा।
  2. हमें कायर और अविवेकी नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें साहसी होना चाहिए। हम साहसिक काम करने के बाद ही बहादुर बन सकते हैं।
  3. हमारा स्वभाव भी हमें विश्वसनीय बनाता है, न की हमारी धन-दौलत।
  4. जिससे व्यक्ति डरता है, उससे कभी भी प्रेम नहीं कर सकता है।
  5. अपने अच्छे चरित्र से हम दूसरों से अपनी बातें मनवा सकते हैं। अच्छे लोगों की बातें सभी मानते हैं।
  6. अच्छी शुरुआत करने से आधा काम पूरा हो जाता है।
  7. कुछ भी सीखना बच्चों का खेल नहीं है। हम बिना दर्द के कुछ भी नहीं सीख सकते।
  8. दोस्त बनना जल्दीबाजी का काम है, लेकिन दोस्ती धीरे-धीरे पकने वाला फल है।
  9. हमारा जीवन तभी सार्थक है, जब हम अपने सभी लक्ष्यों के लिए प्रयास करते हैं और उन्हें प्राप्त भी करते हैं।
  10. अगर आप अच्छा लिखना चाहते हैं तो एक आम इंसान की तरह रहना चाहिए, लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह सोचना चाहिए।

No comments:

Post a Comment