Total Pageviews

Wednesday, December 27, 2017

कंप्यूटर के प्रकार

पिछला पाठ
अगला पाठ
05. कंप्यूटर में फाइल वर्ग और स्टोरेज  (जल्दी ही अपलोड किया जाएगा)

कंप्यूटर -04
कंप्यूटर के प्रकार
कंप्यूटर कई प्रकार के होते हैं। रूप, आकार और प्रकार्य के आधार पर उनके प्रकारों का निर्धारण किया जाता है। रूप और आकार के आधार पर कंप्यूटर के निम्नलिखित प्रकार किए जा सकते हैं

1.      सुपर कंप्यूटरये आकार के आधार पर सबसे बड़े कंप्यूटर हैं, जिनका प्रयोग अंतरिक्ष कार्यक्रम, बृहद भौतिक या रासानिक रिसर्च, मौसमा विज्ञान और क्वांटम भौतिकी आदि प्रकार के बड़े-बड़े कार्यों में संस्थाओं द्वारा किया जाता है। सुपर कंप्यूटर किसी देश की तकनीकी शक्ति की पहचान होते हैं। इनके विकास में अरबों रुपए लगते हैं। अत: छोटे स्तर पर इनका प्रयोग संभव नहीं होता।


 2.      मेनफ्रेम कंप्यूटरये कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर से तो छोटे होते हैं किंतु प्रयोग की दृष्टि से बड़े कंप्यूटर होते हैं। एक मेनफ्रेम कंप्यूटर पर सैंकड़ों या हजारों लोग एक साथ काम कर सकते हैं। इसमें अनेक प्रोग्रामों को एक साथ संसाधित करने की क्षमता होती है। इनका प्रयोग बड़ी-बड़ी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा किया जाता है।
3.      मिनी कंप्यूटरये मेनफ्रेम से छोटे कंप्यूटर हैं जिन पर 250 तक प्रयोगकर्ता एक साथ काम कर सकते हैं।

4.      वर्कस्टेशनये ऐसे कंप्यूटर होते हैं जो एक ही जगह पर व्यवस्थित रूप से एक से अधिक लोगों को काम करने की सुविधा प्रदान करते हैं।  इनमें नेटवर्क सपोर्ट द्वारा कई यूजर इंटरफेस को कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है। वर्कस्टेशन में एक से अधिक पर्सनल कंप्यूटर भी प्रयुक्त होते हैं लेकिन वे सर्वर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

 5.      पर्सनल कंप्यूटरयह कंप्यूटर का सबसे प्रचलित रूप है, जो कार्यालय, घर आदि में प्रयुक्त होता है। इसमें एक सीपीयू कैबिनेट, एक मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड और स्पीकर होते हैं। इनसे कोई व्यक्ति सरलतापूर्वक अपने दैनिक और कार्यालयी काम कर लेता है। आकार की दृष्टि से ये कंप्यूटर के छोटे रूप हैं। यह एक मेज ये डेस्क पर बहुत आसानी से जाता है। इस कारण इसे डेस्कटॉप भी कहा जाता है।

 6.      लैपटॉपयह पर्सनल कंप्यूटर का ही संसोधित रूप है जिसमें सभी भागों को एक-साथ मिलाकर एक ही यूनिट बना दी जाती है। अत: यह गोद में रखने के लायक हो जाता है। इस कारण इसे लैपटॉप कहते हैं। इसे आवश्यकतानुसार प्रयोग करने के बाद मोड़कर रखा जा सकता है।
7.      टैबलेट या नोटबुकयह लैपटॉप से भी छोटी डिवाइस है। इससे कंप्यूटर के सामान्य कार्य किए जा सकते हैं। यह इतनी छोटी और हल्की होती है कि इसे कहीं भी कभी भी अत्यंत सरलतापूर्वक ले जाया जा सकता है।

8.      स्मार्टफोनयह मुख्यत: मोबाइल का काम करने वाली डिवाइस है, किंतु इसमें भी कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयरों का प्रयोग किया जाता है। अत: इसे भी कंप्यूटर के एक प्रकार के रूप में माना जाता है।








No comments:

Post a Comment