Total Pageviews

Saturday, December 24, 2022

खुश रहने के लिए दुनिया के सफल लोग क्या करते हैं...

 दैनिक भास्कर से साभार

पूरा पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं-

https://www.bhaskar.com/db-original/news/learn-how-to-be-happy-from-the-successful-people-of-the-world-130721403.html

आज मैनेजमेंट मंत्रा में जानिए खुश रहने के लिए दुनिया के सफल लोग क्या करते हैं...

1. जीवन का मकसद तय करते हैं- खुशी के लिए अगर कोई चीज वाकई जिम्मेदार है, तो वो हैै जीवन में जीने के लिए अपना मकसद खोजना और उसे पाने की हर संभव कोशिश करना। जब आप ऐसा करते हैं तो आप केवल उन्हीं चाजों पर फोकस करते हैं जो आपके लिए वाकई मायने रखती हैं।

2. सकारात्मक विचारों पर फोकस करते हैं- एक जैसी परिस्थितियां होने पर भी स्वभाव से नाखुश लोग जीवन में घटित नकारात्मक बातों पर ही फोकस करते हैं। जो लोग खुश रहते हैं वो केवल उन्हीं बातों को याद ऱखते हैं जो उनके व्यक्तिगत विचारों और नजरिए को सकारात्मक रुख देती हैं। वो खुश रहने के बहाने तलाशते हैं।

3. सफलता-असफलता को समान रूप से देखते हैं- अल्ट्रा कॉम्पिटिटिव लोग जो हमेशा केवल जीत पर ही फोकस करते हैं वो चीजों का मजा नहीं ले पाते हैं। वो हार जाते हैं तो दुखी होते हैं, जीत जाते हैं तो लालची हो जाते हैं। महान लीडर्स की खुशी सफलता और असफलता पर निर्भर नहीं करती है। वो हर परिस्थिति में खुश रहना ही पसंद करते हैं। बाकी चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

4. अपनी प्राथमिकताएं तय करते हैं- अगर आपके जीवन में यह स्पष्ट है कि आपके लिए सबसे ज्यादा अहम क्या है, क्या सबसे ज्यादा मायने रखता है तो यह माना जा सकता है कि आप खुश हैं। जब आपके लक्ष्य आपकी प्राथमिकताएं तय कर देते हैं तो आपको असल खुशी मिलती है।

5. दूसरों से खुद की तुलना नहीं करते- अक्सर खुशी और दुख की वजह तुलना होती है। यह आपको हमेशा असंतुष्ट रखती है। जब हम अपनी तुलना उन लोगों से करते हैं जिनके पास हमसे ज्यादा है तो दुखी होते हैं। जब तुलना उनसे करते हैं जिनके पास हमसे कम है तो कृतज्ञ महसूस करते हैं, नाकाबिल महसूस करते हैं। तुलना हमेशा अपने मूल्यों और लक्ष्य से करना चाहिए।

6. सीखते हुए आगे बढ़ते रहते हैं- दुनिया के सबसे खुश और सफल लोग कभी सीखना और बदलना बंद नहीं करते। दुनिया बदलती है तो वो भी बदलते हैं। नई चीजें जानना, नई स्किल्स खोजना और बदलाव के साथ चलना इनके खुश रहने का एक बड़ा राज है।

7. जो कहते हैं वो करते हैं- अधूरा छोड़ा कोई प्रोजेक्ट या तोड़ा हुआ कोई वादा उत्साह खत्म कर सकता है। अगर आप खुद को डेड-एंड पर पाते हैं तो भी अपने कमिटमेंट्स जरूर पूरे करें और जो काम अधूरे छूटे हुए हैं, अधूरे हैं उन्हें जरूर पूरा करें।

8. खुद पर पूरा भरोसा करते हैं- चाहे आप सफल हों या असफल हों, किसी भी परिस्थिति में उदास न हों। खुशी आपके विचारों में होती है। अगर आप जीवन में वाकई खुश रहना चाहते हैं तो इसे सफलता में, तरक्की में और आस-पास की स्थिति में तलाशना बंद कर दें। हमेशा खुश रहने वाले लोगों का माइंडसेट अपनाएं।

बिल गेट्स खुश रहने के लिए ये करते हैं-

1. अपने वादे निभाते हैं। 2. हमेशा देने की नीयत रखते हैं। 3. सेहत का ख्याल रख अपने शरीर की कद्र करते हैं। 4. परिनार और दोस्तों के लिए समय निकालते हैं। 5. रात को अच्छी नींद लेते हैं।

एलन मस्क के अनुसार-

कल का सूरज आपके बाकी जीवन का पहला सवेरा लेकर आएगा। इसे आप बना सकते हैं या बिगाड़ सकते हैं। याद रखें, खुशी एक चुनाव है।



No comments:

Post a Comment