Total Pageviews

Monday, June 20, 2022

विजुअल स्टूडियो 2022 (Visual Studio 2022)


          विजुअल स्टूडियो 2022 सन 2022 में उपलब्ध विजुअल स्टूडियो का अद्यतन संस्करण है। यदि वर्तमान में हम विजुअल स्टूडियो का प्रयोग करते हुए प्रोग्रामिंग करना चाहते हैं, तो हमें इसका प्रयोग करना चाहिए। यद्यपि इसके पुराने संस्करणों में भी प्रोग्रामिंग की जा सकती है, किंतु जब नवीन संस्करण उपलब्ध है तो पुराने संस्करणों के बजाय इसी का प्रयोग करना अधिक उपयुक्त होगा।

 विजुअल स्टूडियो 2022 में प्रोग्रामिंग करने के लिए सर्वप्रथम इसे डाउनलोड करना होता है। विजुअल स्टूडियो के नवीनतम संस्करण को निम्नलिखित लिंक पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है-

https://visualstudio.microsoft.com/vs/

इसे क्लिक करने पर खुलने वाली विंडो में निम्नलिखित प्रकार से विजुअल स्टूडियो को डाउनलोड कर सकते हैं-


 इसमें हम देख सकते हैं कि विजुअल स्टूडियो 2022 के तीन संस्करण उपलब्ध हैं। इनमें से कम्युनिटी 2022’ संस्करण नि:शुल्क है। एक सामान्य प्रोग्रामर इसमें काम भर की प्रोग्रामिंग कर सकता है। अतः इसे क्लिक करके डाउनलोड करें। इसे क्लिक करने पर एक सेटअप फाइल डाउनलोड होती है, जिसे रन करने के बाद वास्तविक विजुअल स्टूडियो के इंस्टॉलेशन का पेज खुलता है। इसमें विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं समेत अनेक ऑप्शन दिए गए रहते हैं, जिसमें से आवश्यक चीजों को डाउनलोड किया जा सकता है-


एक बार विजुअल स्टूडियो डाउनलोड कर लेने के बाद इसका इंस्टालर पेज इस प्रकार से दिखाई पड़ता है-


अतः इंस्टॉल कर लेने के बाद भी इसमें दिए गए विविध विकल्पों की सहायता से डाउनलोड में आवश्यक परिवर्तन किए जा सकते हैं। विजुअल स्टूडियो डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेने के बाद उसमें प्रोग्रामिंग आरंभ करने की बारी आती है

No comments:

Post a Comment