Total Pageviews

Monday, June 20, 2022

दो संख्याओं को जोड़ने का प्रोग्राम (Program for Adding Two Numbers) - C#

 सी. शार्प में संख्याओं को जोड़ने का प्रोग्राम  (Program for Adding Two Numbers in C#) 

इसके लिए सर्वप्रथम एक बार फिर आरंभ पृष्ठ (Start Page) पर जाएँ। यहाँ पर ‘New Project’ विकल्प को क्लिक करें। अब New Project विंडो खुल जाएगी। इसमें अपने प्रोजेक्ट के नाम और स्थान का चयन करें। ओ.के. करने बाद कार्य विंडो खुल जाएगी। अब टूलबॉक्स से निम्नलिखित कंट्रोलों को फॉर्म पर लाएँ :

Ø  तीन लेबल

Ø  तीन टेक्स्टबॉक्स

Ø  दो बटन

इन्हें फॉर्म पर इस प्रकार से व्यवस्थित करें :

      


इसमें तीनों लेबलों को तीनों टेक्स्टबॉक्सों से पहले सीध  में लगाया गया है। उनके नीचे दोनों बटनों को एक सीध में लगाकर रखा गया है। अब सभी को चयनित करें। चयनित करने पर सभी कंट्रोल इस प्रकार दिखने लगेंगे:

  


अब फॉन्ट प्रापर्टी में सबकी फॉन्ट Size ‘12’ और Style ‘Bold’ करें, जिसके बाद फॉर्म इस प्रकार दिखेगा :

 


  

Text और Name प्रापर्टी बदलना: इन्हें इस प्रकार सेट करें:

(क)   Text Property: तीनों लेबलों को बारी-बारी से सलेक्ट करते हुए उनकी टेक्स्ट प्रापर्टी में First No, Second No और Result टाइप करें। किसी भी कंट्रोल को सलेक्ट करने के लिए उसे एक बार क्लिक करें। इसके बाद दोनों बटनों की टेक्स्ट प्रापर्टी में क्रमश: ‘ADD’ और ‘END’ टाइप करें।

(ख)  Name Property: टेक्स्टबॉक्सों की Name प्रापर्टी में क्रमश: fNo (=first number), sNo (=second number) और rslt (=result) टाइप करें। वैसे नाम कुछ भी दिया जा सकता है, किंतु संक्षिप्तता और सूचनात्मकता होनी चाहिए। इसलिए यहाँ ऐसे नाम रखे गए हैं। इसी प्रकार प्रथम बटन की Name प्रापर्टी में ‘addBtn’ (=add button) और दूसरे बटन की Name प्रापर्टी में ‘endBtn’ (=end button) टाइप करें।

अब ड्रैग और ड्राप द्वारा इन्हें अपनी इच्छानुसार सेट करें। सेट करने पर फॉर्म पर कुछ लाइनें भी दिखाई पड़ती हैं जो एक कंट्रोल से दूसरे कंट्रोल की सीध दर्शाती हैं, जैसा कि नीचे दिए फॉर्म के चित्र में दिखाया गया है:       


कोडिंग (Coding)

किसी भी कंट्रोल के अंतर्गत कोडिंग करने के लिए उसे दो बार क्लिक करना होता है। अत: इन्हें बारी-बारी से double click करते हुए दोनों बटनों की कोडिंग इस प्रकार करें:

(क)   Add Button : इसे दो बार क्लिक करते ही कोड विंडो खुल जाएगी और इसके लिए बने हुए दो मझोले कोष्ठकों के बीच में कर्सर नजर आएगा। अब यदि हमें दो संख्याओं को जोड़ना है तो तीन चर लेने होंगे; क्योंकि दो तो संख्याएँ होंगी और तीसरे चर में उनके योग को प्रदर्शित किया जाएगा, और ये चर सांख्यिकीय प्रकार के, अर्थात् integer या float आदि टाइप के होंगे। यहाँ पर int टाइप को लिया गया है। अत: कोड की प्रथम पंक्ति इस प्रकार होगी :

                   int a, b, c;

अब प्रथम दो चरों में हमें इनपुट के रूप में दी जाने वाली संख्याओं को संग्रहीत करना है। अत: उन संख्याओं को टेक्स्टबॉक्स से लेना होगा। किंतु यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि टेक्स्टबॉक्स में केवल Text टाइप का डाटा ही आता है। अत: उसका int में अंतरण करना होगा। इसके लिए ‘.Parse()’ मेथड का प्रयोग किया जाएगा। अत: अगली दो पंक्तियों का कोड निम्नलिखित है:

            a = int.Parse(ftNo.Text);

            b = int.Parse(sdNo.Text);

इसके बाद तीसरे चर ‘c’ में योग को संग्रहीत करने के लिए निम्नलिखित कोड लिखें:

            c = a + b;

अब यहाँ पर ध्यान रखें कि ‘c’ में आया हुआ वैल्यू int टाइप का है। अत: इसे text अर्थात् String में बदलना होगा। इसके लिए ‘.ToString()’ मेथड का प्रयोग करते हुए इसे ‘rslt’ टेक्स्टबॉक्स में संग्रहीत करने के लिए निम्नलिखित पंक्ति जोड़ें:

            rslt.Text = c.ToString();

अब पूरा कोड इस प्रकार दिखना चाहिए :

   

(ख)  END Button : इसका प्रयोग रन कर रहे प्रोग्राम को रद्द करने या रोकने के लिए किया जाता है। इसे दो बार क्लिक करके निम्नलिखित कोड टाइप करें:

        private void endBtn_Click(object sender, EventArgs e)

        {

                  Application.Exit();

      }

अब प्रोग्राम को रन करें और प्रथम दो टेक्स्टबॉक्सों में कोई भी दो संख्याएँ डालिए, जैसे: यहाँ पर 66 और 66 डाला गया है। इसके बाद ADD बटन को क्लिक करते ही तीसरे टेक्स्टबॉक्स में इनका योग दिखाई पड़ता है:   


 अब रन कर रहे प्रोग्राम को समाप्त करने के लिए ‘END’ बटन को क्लिक करें।

वैसे आप चाहें तो बटनों के नाम पूरा-पूरा भी रख सकते हैं; यथा फॉर्म का आकार और लेबलों का टेक्स्ट बदलकर एक और उदाहरण निम्नलिखित है:

 




इसी प्रकार घटाने तथा गुणा एवं भाग करने वाले प्रोग्रामों का निर्माण स्वयं करें।

No comments:

Post a Comment