Total Pageviews

Monday, June 20, 2022

सी. शार्प में डाटा टाइप (Data Types in C#)

 

      C# में 16 पूर्वनिर्धारित डाटा टाइप होते हैं जिनमें से 13 साधारण टाइप हैं और 3 अ-साधारण (non-simple) टाइप हैं। सभी पूर्वनिर्धारित टाइपों का नाम lowercase में लिखा जाता है। ये इस प्रकार हैं:

साधारण टाइप निम्नलिखित हैं:

1.       ग्यारह संख्यात्मक टाइप जिनमें-

(क)    Integer: इसमें 8, 16, 32 एवं 64 बिटों वाले Integer टाइप के वैल्यू आते हैं जिनके नाम क्रमश: sbyte, byte, short … ulong आदि हैं।

(ख)   Floating point: इसके मुख्यत: दो प्रकार- float and double हैं।

(ग)     decimal : यह दशमलव और भाग से जुड़ी संख्याओं को बिल्कुल ठीक-ठीक प्रस्तुत करता है। वर्ग की दृष्टि से इसे floating point के अंतर्गत ही रखते हैं।

2.       char: इसके अंतर्गत कोई भी यूनिकोड वर्ण रखा जा सकता है।

3.       bool: इसमें केवल दो वैल्यूज सत्य/असत्य (true/false) होते हैं। इसे बूलियन टाइप कहते हैं।

तीन non-simple टाइप इस प्रकार हैं:

1.       String : यह यूनिकोड वर्णों का एक एरे होता है जिसमें अक्षर, शब्द, वाक्य, पाठ कुछ भी रखा जा सकता है।

2.       Object : यह वह टाइप है जिस पर अन्य सभी टाइप आधारित हैं।

3.       Dynamic : इसका प्रयोग तब किया जाता है जब assemblies dynamic भाषा में लिखी जाती हैं।

इन प्रकारों को निम्नलिखित चित्र में व्यवस्थित रूप से देखा जा सकता है:

 




                                                    (from Solis, 2010, 36)

इनके संदर्भ में दी जाने वाली प्रमुख सूचनाएँ इस प्रकार हैं:

                                                    (from Solis, 2010, 37)

संदर्भ-

Solis, Daniel M. (2010) Illustrated C# 2010, Springer, New York

No comments:

Post a Comment