Total Pageviews

Monday, June 20, 2022

सी. शार्प में लूपिंग कथन (Looping Statements in C#)

 

लूपिंग कथन कोड के किसी भाग की बार-बार पुनरावृत्ति कराने की सुविधा प्रदान करते हैं। इनमें शर्त प्रदान करने की सुविधा होती है जिसके पूर्ण होने पर इनके अंदर का कोड संसाधित होता है। सी. शार्प में प्रयुक्त होने वाले लूपिंग कथन इस प्रकार हैं:

1.       For : इसमें लूप की बॉडी (body of loop) को तब तक संसाधित किया जाता है जब तक परीक्षण अभिव्यक्ति (test expression) का वैल्यू सत्य हो। इसके मुख्यत: तीन भाग हैं:


उदाहरण:

for (int i=0; i<=10; i++)

{

int x = i+1;

messageBox.show (x.ToString);

}

इस उदाहरण में दोनों छोटे कोष्ठकों के बीच लूप के तीनों भागों को देखा जा सकता है। प्रथम भाग में लूप को आरंभ किया गया है। इसके लिए ‘int i=0’ अभिव्यक्ति दी गई है, जिसका अर्थ है- एक int टाइप का चर ‘i' लें और इसके वैल्यू को ‘0’ मान लें। हम इसे कितना भी मान सकते हैं। दूसरे भाग में ‘i' के मूल्य का परीक्षण किया जाना है। अत: परीक्षण के लिए भी एक मूल्य ‘i<=10’ दिया गया है जिसका अर्थ है ‘i' का मूल्य ‘10’ से कम हो या बराबर हो। अर्थात् यह लूप तब तक चलता रहेगा जब तक ‘i' का मूल्य 10 के बराबर हो जाए या उससे कम रहे। जो आरंभ में ‘0’ है। तीसरे भाग में वृद्धि (increment) को ‘i++’ द्वारा दर्शाया गया है जिसका अर्थ है जितनी बार लूप अपने कोड को संसाधित कर ले उतनी बार ‘i’ के मूल्य में एक की वृद्धि हो जाए। इसे हम ‘i = i+1’ भी लिख सकते हैं।

लूप की बॉडी में भी एक int टाइप का चर ‘x’ लिया गया है। संसाधन के दौरान इसके मूल्य में ‘i’ के मूल्य के साथ-साथ ‘1’ जोड़ दिया जाता है। अत: यदि ‘i’ का मूल्य ‘0’ है तो इसका मूल्य ‘0+1=1’ होगा, यदि ‘i’ का मूल्य 1 है तो इसका मूल्य ‘1+1=2’ होगा, आदि। अत: इसे रन करने पर परिणाम के रूप में मैसेजबॉक्स में बारी-बारी से 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10, 11 प्रदर्शित होगा।

For लूप की व्याख्या इस प्रकार से भी की जा सकती है:

                आरंभ         परीक्षण         वृद्धि

for (int i = 0;      i<= 10;       i = i + 1)

{

       messageBox.Show (i.ToString());         

}

या

              आरंभ             परीक्षण              वृद्धि

for (int i = 10;      i>= 1;            i = i - 1)

{

       messageBox.Show (i.ToString());         

}

इसके अतिरिक्त एक लूप के आरंभ, परीक्षण और वृद्धि में एक से अधिक चरों का भी प्रयोग किया जा सकता है:

for (int i=0; j=20; i<=10; j>=1; i++; j--)

{

int x = i+1;

messageBox.show (x.ToString());

int y = j;

messageBox.show (y.ToString());

}

इसमें दो चरों ‘i’ और ‘j’ का प्रयोग किया गया है। दोनों को अलग-अलग मूल्यों से आरंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त दोनों के परीक्षण मूल्य भी अलग हैं। तीसरे स्थान पर एक में वृद्धि हो रही है तो दूसरे में कमी। इस प्रकार से भी लूप बनाए जाते हैं।

1.       While: इस लूप में आरंभ में ही सबसे ऊपर (top पर) परीक्षण किया जाता है:

संक्रम (Syntax):

while (text expression/condition)

{

       staement1;

       statement2;

 

       increment;

}

उदाहरण:

while (int i <= loop end )

{

x = x+i;

i++;

}

2.       Do…while: इस लूप में परीक्षण अभिव्यक्ति को अंत में दिया जाता है। अत: कोड कम से कम एक बार अवश्य रन करता है।

संक्रम (Syntax):

do

{

       statements;

 

increment;

   } while (test expression)

 

 

उदाहरण :

do

{

    x = x+i;

i++;

} while (i <= 100)

ध्यान दीजिए: उपर्युक्त दोनों लूपों में वृद्धि (increment) बॉडी में ही आ रही है। अत: इन्हें याद रखते हुए जरूर दे देना चाहिए, नहीं तो प्रोग्राम हैंग हो जाएगा।

3.       Foreach: इस लूप का प्रयोग तब किया जाता है जब किसी समूह (collection) के प्रत्येक मद को access करना हो। प्राय: इसका प्रयोग एरे, डाटाबेस और लिस्टबॉक्स के साथ काम करने पर प्रत्येक मद का बारी-बारी से प्रोग्राम में सरलतापूर्वक उपयोग करने के लिए किया जाता है।

संक्रम (Syntax):

foreach (string element in collection)

{

       Statements;

}

उदाहरण:

{

string[] arStrings;

arStrings = new strings [5];

arStrings [0] = “This”;

arStrings [1] = “is”;

arStrings [2] = “a”;

arStrings [3] = “black”;

arStrings [4] = “cow”;

foreach (string arElement in arString)

    {

   listBox1.items.add (arElement);

   }

    }

इसमें arStrings नामक एक एरे लिया गया है। इसका आकार ‘5’ घटकों तक लंबा है। इसके प्रत्येक सदस्य घटक में क्रमश: ‘this’, ‘is’, ‘a’ , ‘black’, और ‘cow’ शब्दों को रखा गया। अब प्रत्येक घटक को लिस्टबॉक्स में रखने के लिए foreach लूप का प्रयोग किया गया है।


No comments:

Post a Comment