अनेक भाषा चिंतकों ने भाषाविज्ञान को एक स्वतंत्र
विषय के रूप में देखने के बजाय इसे अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जोड़कर देखा है। इसे
कुछ विख्यात भाषाविदों द्वारा दी गई परिभाषा अथवा विवरण /उद्धरण में निम्नलिखित
प्रकार से देख सकते हैं-
1. नोम चॉम्स्की (Noam Chomsky)
चॉम्स्की भाषाविज्ञान को संज्ञानात्मक विज्ञानों के अंतर्गत रखते हैं और इसे मानव
मस्तिष्क तथा जैविक संरचना से जोड़ते हैं। उनका कथन भाषाविज्ञान, मनोविज्ञान और तंत्रिका-विज्ञान के बीच अंतरविषयी संबंध को स्पष्ट करता है। उनका
कथन है-
“Linguistics is part of psychology, which in turn is
part of biology.”
Source: Chomsky, Noam. Language and Mind. Cambridge
University Press, 1968.
2. एफ.डी सस्यूर (Ferdinand de
Saussure)
“Language is a social institution.”
Source: Saussure, Ferdinand de. Course in General
Linguistics. 1916 (English translation, McGraw-Hill).
सस्यूर का यह कथन भाषाविज्ञान को समाजशास्त्र (और
मानवशास्त्र) से जोड़ता है तथा समाजभाषाविज्ञान के आधार रूप की ओर संकेत करता है।
3. डेल हाइम्स (Dell Hymes)
हाइम्स भाषा को सामाजिक व्यवहार के रूप में देखते हैं
और भाषाविज्ञान को मानवशास्त्रीय एवं समाजशास्त्रीय अध्ययन से जोड़ते हैं। कथन :
“Linguistics
cannot be understood apart from the social life of the community in which
language is used.”
Source: Hymes, Dell. Foundations in Sociolinguistics:
An Ethnographic Approach. University of Pennsylvania Press, 1974.
4. रोमन याकोब्सन (Roman Jakobson)
“Linguistics is a part of the general science of
signs, semiotics.”
Source:Jakobson, Roman. Selected Writings, Vol. 2.
Mouton, 1971.
यह दृष्टिकोण भाषाविज्ञान को संचार सिद्धांत, साहित्य अध्ययन और संकेतविज्ञान से जोड़ता है।
5. एम.ए.के. हैलिडे (M.A.K. Halliday)
हैलिडे के अनुसार भाषा समाज, शिक्षा और विमर्श से गहराई से
जुड़ी हुई है। कथन :
“A language is a resource for making meaning in social
contexts.”
Source: Halliday, M.A.K. Language as Social Semiotic.
Edward Arnold, 1978.
6. एडवर्ड सपीर (Edward Sapir)
“Language does not exist apart from culture.”
Source: Sapir, Edward. Language: An Introduction to
the Study of Speech. Harcourt, Brace & Company, 1921.
यह कथन भाषा और संस्कृति के गहरे संबंध को रेखांकित
करता है इसमें Linguistics & Anthropology (Culture)
का संयोग देख सकते हैं।
7. जार्ज लेकॉफ (George Lakoff)
लेकोफ़ भाषाविज्ञान को मानव संकल्पनाओं और मानसिक
संरचनाओं के अध्ययन से जोड़ते हैं। अतः इसमें Linguistics + Cognitive Science का योग देख सकते हैं। कथन :
“Linguistics is inherently an interdisciplinary field,
linked to cognitive science, psychology, and philosophy.”
Source: Lakoff, George. Women, Fire, and Dangerous
Things. University of Chicago Press, 1987.
8. डेविड क्रिस्टल (David Crystal)
डेविड क्रिस्टल की परिभाषा में ‘Linguistics + Technology + Applied Sciences’ का संयोग दर्शनीय है-
“Linguistics overlaps with psychology, sociology,
education, computer science, and philosophy.”
Source: Crystal, David. The Cambridge Encyclopedia of
Language. Cambridge University Press, 1987.
यह कथन भाषाविज्ञान की अनुप्रयुक्त और तकनीकी प्रकृति
को दर्शाता है, विशेषतः संगणकीय भाषाविज्ञान के संदर्भ में।
9. आंद्रे मार्तिने (André Martinet)
“Linguistics must take account of psychological,
physiological, and social factors.”
Source: Martinet, André. Elements of General
Linguistics. University of Chicago Press, 1964.
मार्टिने का यह दृष्टिकोण भाषाविज्ञान को मानव
व्यवहार और मन से जोड़ता है।
No comments:
Post a Comment