Total Pageviews

Wednesday, January 24, 2024

सामान्य जापानी क्रियाविशेषण (Common Japanese Adverbs)

 सामान्य जापानी क्रियाविशेषण

जापानी में अनेक क्रियाविशेषण शब्द हैं। ये क्रियाविशेषण किसी अन्य शब्द से निर्मित नहीं होते बल्कि सामान्य शब्द के रूप में प्रचलित रहते हैं। इस प्रकार के कुछ प्रमुख शब्दों की सूची यहाँ दी जा रही है:

कांजी

हिरागाना

देवनागरी/ रोमन

अर्थ

 

いつも

इत्सुमो (itsumo)

सदैव/ हमेशा

 

よく

योकु (yoku)

प्राय:

時々

ときどき

तोकिदोकि (tokidoki)

कभी-कभी

 

ほとんど

होतोंदो (hotondo)

लगभग, मुश्किल से

全然

ぜんぜん

जेंजें (zenzen)

किसी भी हालत में नहीं

毎日

まいにち

माइनिचि (mainichi)

प्रतिदिन

毎朝

まいあさ

माइअसा (maiasa)

प्रत्येक सुबह

毎晩

まいばん

माइबां (maiban)

प्रत्येक रात

毎週

まいしゅう

माइशू (maishuu)

प्रत्येक सप्ताह

毎月

まいげつ

माइगेत्सु (maigetsu)

प्रत्येक माह

何回

なんかい

नांकाइ (nankai)

कितनी बार


प्रयोग के कुछ उदाहरण : 

1)     はっきり せつめいしてください。

(हाक्किरि सेत्सुमेइ शिते कुदासाइ.)

कृपया साफ-साफ बताइए/समझाइए।

2)     ゆっくり あるきなさい。

(युक्कुरि अरुकिनासाइ.)

धीरे-धीरे चलो/चलें।

3)     わたしは すこし つかれています。

(वतशिवा सुकोशि त्सुकारेते इमसु.)

मैं कुछ-कुछ थक गया हूँ।


No comments:

Post a Comment