Total Pageviews

Wednesday, January 24, 2024

जापानी में दिनों के नाम (Name of Days in Japanese)

 

जापानी भाषा में दिन को योबि कहा जाता है। इसमें भी सप्ताह के सात दिन की विधि का ही प्रयोग होता है। सभी दिनों के अलग-अलग नाम हैं। इनके साथ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक नाम एक वस्तु या तत्व को संदर्भित करता है, उदाहरण के लिए रविवार का नाम निचियोबी है। इसमें निचि का अर्थ सूर्य होता है। इसी प्रकार सभी दिनों के नामों के अपने अर्थ भी हैं। यह हिंदी में पाए जाने वाले दिनों के नामों की तरह ही है, जैसे: हिंदी के रविवार में रवि का अर्थ सूर्य है। अत: नामों की सूचना के साथ दिनों को नीचे दिया जा रहा है। नामों को कांजी एवं हिरागाना दोनों में दिया जा रहा है जिससे कि आप उनका लेखन एवं उच्चारण दोनों समझ सकें। साथ ही उच्चारण को देवनागरी एवं रोमन दोनों में दिया जा रहा है:

कांजी

हिरागाना

देवनागरी/ रोमन

तत्व नाम

अर्थ

日曜日

(にちようび)

निचियोबि

(nichiyōbi)

सूरज

रविवार

月曜日

(げつようび)

गेत्सुयोबि (getsuyōbi)

चाँद

सोमवार

火曜日

(ようび)

कयोबि  (kayōbi)

आग (मंगल)

मंगलवार

水曜日

(すいようび)

सुइयोबि  (suiyōbi)

जल (बुध)

बुधवार

木曜日

 (もくようび)

मोकुयोबि (mokuyōbi)

लकड़ी/पेड़ (वृहस्पति)

वृहस्पतिवार

金曜日

(きんようび)

किंयोबि (kin'yōbi)

धातु/सोना (Venus)

शुक्रवार

土曜日

(ようび)

दोयोबि

( doyōbi)

पृथ्वी (Saturn)

शनिवार

No comments:

Post a Comment