परीक्षण प्रक्रिया
(1) भाषा कौशल के अनुरूप
परीक्षण प्रक्रिया – कौशल विशेष को ध्यान में रखते हुए। 
वाचन कौशन – किसी विषय पर बोलना, जैसे- अपना परिचय देना, चर्चा करना (समूह चर्चा)
पठन कौशल – कोई पाठ देकर उसको पढ़ने के लिए कहना।
                     पाठ प्रकार- सरल/ कठिन
शब्दावली युक्त, गद्य/पद्य (छंदबद्ध
पद्य, छंदमुक्त पद्य) 
लेखन कौशल – कोई पाठ या विषय देकर लिखवाना।
श्रवण कौशल – बोला हुआ सुनकर लिखने को कहना।  
उदाहरण- 
वह ठाट से बैठा है।
वह टाट से बैठा है। 
निष्कर्ष- वह ‘ट’ और ‘ठ’ ध्वनियों को सुनकर अंतर नहीं कर पा रहा है। 
मुझे रस्सी चाहिए।
मुझे लस्सी चाहिए। 
(2) समग्रता में परीक्षण
एक संपूर्ण प्रश्नपत्र का
निर्माण और उसमें ध्वनि से लेकर वाक्य तक की समझ को परख सकने लायक विविध प्रकार के
प्रश्नों का समावेश। 
2.1 बहुविकल्पीय प्रश्न
उदाहरण –
शब्द स्तर- 
इनमें से किस शब्द की वर्तनी
सही है? 
(क) कपड़ा               (ख) कपडा     (ग) कापड़ा 
वाक्य स्तर
इनमें से कौन-सा वाक्य शुद्ध
है? 
(क) गाय दूध देता है।
(ख) गाय दूध देती है।
(ग) गाय दूध देते हैं।
2.2 रिक्त स्थान भरने वाले
प्रश्न
लड़के बाजार ....... हैं।
(क) जाता                 (ख) जाती      (ग) जाते
2.3 मिलान करें
(क) अच्छा                          लड़की           
(ख) अच्छे                           लड़का           
(ग) अच्छी                           लड़के 
2.4 लघु उत्तरीय /बोध प्रश्न/
दीर्घ उत्तरीय 
 
 
 
No comments:
Post a Comment