मन और मस्तिष्क (Mind and Brain)
मस्तिष्क
वह है, जिसका भौतिक
अस्तित्व होता है,
जबकि मन अमूर्त इकाई है। मन की संकल्पना हम मान लेते हैं,
जबकि मस्तिष्क को भौतिक रूप से दिखाया जा सकता है। केवल मस्तिष्क ही मन नहीं है,
बल्कि मस्तिष्क के अंदर होने वाली प्रक्रियाओं की धारक अमूर्त इकाई मन है। दोनों
एक दूसरे से संबंधित हैं क्योंकि ‘मन’
की व्याख्या करते हुए जिन प्रक्रियाओं की बात की जाती हैं,
वे मूलतः या जैविक रूप से मस्तिष्क के विविध अंगों या भागों में ही घटित होती हैं।
मस्तिष्क
एक जैविक अंग है जिसकी संरचना को इस प्रकार से देख सकते हैं- 
(स्रोत-
https://www.webmd.com/brain/picture-of-the-brain)
मस्तिष्क
में भाषा और अन्य क्रियाओं संबंधी अंगों को इस प्रकार देख सकते हैं- 
उपर्युक्त
चित्र में देखा जा सकता है कि मस्तिष्क के कुछ चिह्नित किए गए हैं,
जो
भाषा संबंधी गतिविधियों और अन्य गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होते हैं। इनमें भाषा
संबंधी गतिविधियों के लिए उत्तरदायी अंगों को इस प्रकार से देख सकते हैं- 
ब्रोका
क्षेत्र                 - वाक् उत्पादन
वरनिके
क्षेत्र              - वाक् बोधन 
Arcuate
fasciculus- ब्रोका क्षेत्र को वरनिके क्षेत्र से जोड़ने वाला
अंग
Auditory Cortex-ध्वनियों का श्रवण 
इसी प्रकार अन्य अंगों को भी देखा जा सकता है।
 
 


 
 
No comments:
Post a Comment