Total Pageviews

Monday, March 21, 2022

भारत : एक भाषायी क्षेत्र (India as a Linguistic Area)

 भारत : एक भाषायी क्षेत्र

Language जर्नल के Vol. 32, No. 1 (Jan. - Mar., 1956), pp. 3-16 (14 pages) पर M. B. Emeneau द्वारा ‘India as a Lingustic Area’ नाम से एक लेख प्रकाशित किया गया है। लेख का पहला पैराग्राफ इस प्रकार से देख सकते हैं-

इस लेख में एमेन्यू ने भारत की भाषायी विविधता के बारे में विस्तार से चर्चा की है। भारत की भाषायी स्थिति की चर्चा उन्होंने इस प्रकार से आरंभ की है-

    भारत में मातृभाषाओं की संख्या 1600 से अधिक है। यहाँ पर इतनी अधिक भाषायी वैविध्य है कि सामान्य विद्वानों के लिए यह कल्पना करना कठिन हो जाता है, कि इतनी सारी भाषाओं के साथ एक देश हो सकता है। सामान्य जितनी भाषाएँ होती हैं, उतने प्रकार के समुदाय भी होते हैं। भारत में भाषा, समुदाय और संस्कृति के स्तर पर अंतर को देखते हुए स्वतंत्रता प्रदान करते समय कुछ अंग्रेज अधिकारियों ने कहा था कि यह देश लंबे समय तक एक देश के रूप में टिक नहीं पाएगा।

भारत के भाषायी परिदृश्य संबंधी कुछ तथ्य-

§  1961 की जनगणना के अनुसार भारत में 1,652 भाषाएँ हैं।

§  भारत में मुख्य रूप से निम्नलिखित चार भाषा परिवारों की भाषाएँ बोली जाती हैं-

(1) Indio-Aryan

(2) Dravidian

(3) Tibeto-Burman

(4) Austro-Asiatic (or Munda)

§  2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 121 भाषाएँ और 270 मातृभाषाएँ (121 languages and 270 mother tongues) हैं, जिन्हें बोलने वालों की संख्या 10,000/- से अधिक है। इसका संपूर्ण विवरण निम्नलिखित लिंक पर देखा जा सकता है-

https://www.censusindia.gov.in/2011Census/Language-2011/Statement-1.pdf

नमूने के लिए कुछ सामग्री इस प्रकार है-

 


§  भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्नलिखित 22 भाषाएँ दर्ज हैं-

असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी

§  भारत में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं के व्यवहार क्षेत्रों को चित्र रूप में इस प्रकार से दर्शा सकते हैं-



§  2011 की जनगणना के अनुसार भारत में प्रति 10,000 लोगों में आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं को बोलने वालों संख्या इस प्रकार है-

 


 

भारत की भाषायी स्थिति के संबंध में प्रो. अन्विता अब्बी का आलेख अंग्रेजी में इस लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं-

http://www.andamanese.net/Languages%20of%20India%20and%20India%20as%20a%20linguistic%20area.pdf

 

 

संदर्भ-

Language. Vol. 32, No. 1 (Jan. - Mar., 1956), pp. 3-16. Published by: Linguistic Society of America.

https://www.jstor.org/stable/410649?seq=3

https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/3c/Language_region_maps_of_India.svg/674px-Language_region_maps_of_India.svg.png

No comments:

Post a Comment