Total Pageviews

Wednesday, January 15, 2020

प्राकृतिक भाषा संसाधन (NLP) की आवश्यकता


प्राकृतिक भाषा संसाधन (NLP) की आवश्यकता
वर्तमान में संगणक (Computer) हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जीवन का दैनंदिन या कार्यालयी, व्यावसायिक किसी भी प्रकार के कार्य में कंप्यूटर का प्रयोग आज आवश्यक हो गया है।
मानव भाषा मनुष्य के सामाजिक जीवन का आधार है। भाषा के माध्यम से ही हम विचार कर पाते हैं या विचारों का आपस में आदान-प्रदान कर पाते हैं।
कंप्यूटर की मानव जीवन में इतनी उपयोगिता होने के बावजूद उन्हें मानव भाषाओं को समझने लायक नहीं बनाया जा सका है। मानव भाषाओं की समझ के बिना कंप्यूटर इतना उपयोगी है तो समझ विकसित हो जाने के बाद कितना उपयोगी होगा?
यदि मानव भाषाओं की समझ कंप्यूटर या कंप्यूटर जैसी मशीनों में स्थापित कर दिया जाए तो वे अपनी असीम गणितीय क्षमता और गति का प्रयोग करते हुए हमारे लिए पूर्णतः सहायक (assistant) सिद्ध होंगे। उनके माध्यम से भाषा संबंधी कार्य मिनटों में संपन्न हो जाएँगे।
इसलिए प्राकृतिक भाषा संसाधन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment