Total Pageviews

Thursday, January 16, 2020

आर्थी वेब (Semantic Web)


आर्थी वेब (Semantic Web)
यह World Wide Web Consortium (W3C) द्वारा विकसित किया जा रहा ‘World Wide Web’ का ही एक विस्तार (extension) है। इसका उद्देश्य इंटरनेट पर उपलब्ध डेटा को मशीन-पठनीय (machine-readable) बनाना है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं-
·       Resource Description Framework (RDF)
·       Web Ontology Language (OWL)
आदि।
इन तकनीकों का प्रयोग अधिडेटा (metadata) को व्यवस्था प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। यह प्रस्तुतिकरण ऐसा होना चाहिए, जिसमें शब्दों और विविध शब्दों के बीच संबंधों को अभिव्यक्त किया जा सके। सत्वमिमांसा (ontology) द्वारा यह कार्य अधिक सुविधापूर्वक किया जा सकता है।  इसके माध्यम से संकल्पनाओं (concepts), उनके बीच संबंधों और उनके वर्गों को समुचित रूप में निरूपित किया जा सकता है।
इस प्रकार की अर्थवैज्ञानिक युक्तियाँ इंटरनेट पर उपलब्ध विशाल और विविधतापूर्ण डाटा में प्रयुक्त शब्दों (या अन्य भाषिक इकाइयों) पर तर्क और संक्रिया (reasoning and operating) करने में व्यापक योगदान कर सकती हैं।  
इस कार्य के लिए कुछ मानक (standards) बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य समान प्रकार के डाटा स्वरूप (common data formats) के निर्माण को बढ़ावा देना और वेब पर डाटा protocols का आदान-प्रदान करना है।  
Semantic Web के संदर्भ में W3C का कहना है-
"The Semantic Web provides a common framework that allows data to be shared and reused across application, enterprise, and community boundaries."
Semantic Web की संकलपना Tim Berners-Lee द्वारा दी गई है। उन्होंने इसे कहा है- “a web of data (or data web), that can be processed by machines”. उन्होंने इसके संदर्भ में अपनी परिदृष्टि (vision) सामने रखते हुए कहा था-
“I have a dream for the Web [in which computers] become capable of analyzing all the data on the Web – the content, links, and transactions between people and computers. A "Semantic Web", which makes this possible, has yet to emerge, but when it does, the day-to-day mechanisms of trade, bureaucracy and our daily lives will be handled by machines talking to machines. The "intelligent agents" people have touted for ages will finally materialize.”
संदर्भ-
2.      "XML and Semantic Web W3C Standards Timeline" (PDF). 2012-02-04.
5.     ^ Chung, Seung-Hwa (2018). "The MOUSE approach: Mapping Ontologies using UML for System Engineers". Computer Reviews Journal: 8–29. ISSN 2581-6640.
6.     Jump up to:a b "W3C Semantic Web Activity"World Wide Web Consortium (W3C). November 7, 2011. Retrieved November 26, 2011.
7.     ^ "Q&A with Tim Berners-Lee, Special Report". businessweek.com. Retrieved 14 April2018.
8.     Jump up to:a b Berners-Lee, Tim; James Hendler; Ora Lassila (May 17, 2001). "The Semantic Web". Scientific American. Retrieved July 2, 2019.
9.     ^ Lee Feigenbaum (May 1, 2007). "The Semantic Web in Action". Scientific American. Retrieved February 24, 2010.

No comments:

Post a Comment