Total Pageviews

1140613

Tuesday, January 2, 2018

चुटकी में हटाएँ वर्ड डॉक्यूमेंट के सारे हाइपरलिंक!

चुटकी में हटाएँ वर्ड डॉक्यूमेंट के सारे हाइपरलिंक!
बालेंदु शर्मा दाधीच (फेसबुक वाल से)
आपने विकीपीडिया से कोई टेक्स्ट माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड में कॉपी किया। टेक्स्ट के साथ-साथ बहुत सारे हाइपरलिंक भी कॉपी हो गए। अब इन सबको हटाना बड़ी मुसीबत का काम! अब आपको एक-एक लिंक को सलेक्ट करना होगा और फिर माउस को राइट क्लिक कर Remove Hyperlink विकल्प का प्रयोग करना होगा। अगर डॉक्यूमेंट में दो-चार सौ हाइपरलिंक हैं तो फिर गई आधे घंटे की।
चलिए आपको बताते हैं एक बेहद आसान तरीका जिससे उस वर्ड डॉक्यूमेंट के सारे हाइपरलिंक एक साथ हट जाएंगे। 1. दस्तावेज का सारा टेक्स्ट सलेक्ट कर लें (Control + A) या फिर माउस के जरिए। अब Control+Shift+F9 का संयोजन इस्तेमाल करें। लीजिए चुटकियों में हट गए डॉक्यूमेंट के सारे हाइपरलिंक।

No comments:

Post a Comment