Total Pageviews

Saturday, April 1, 2023

स्त्रीलिंग और पुल्लिंग शब्दों की संरचना (Structure of Masculine and Feminine Words)

 स्त्रीलिंग और पुल्लिंग शब्दों की संरचना 

हिंदी में केवल दो लिंग पाए जाते हैं- पुल्लिंग और स्त्रीलिंग। हिंदी में प्रयुक्त सभी संज्ञा शब्दों का इन्हीं 02 लिंगों में वर्गीकरण किया जाता है। ऐसी स्थिति में एक नए भाषाभाषी के लिए शब्दों के लिंग को पहचानना कठिन कार्य होता है। वैसे तो शब्दों के लिंग निर्धारण का कोई सुस्पष्ट नियम नहीं है, किंतु फिर भी व्यवहार से और कुछ भाषिक नियमों की सहायता से सरलतापूर्वक  हिंदी में शब्दों के लिंग की पहचान की जा सकती है। 

 हिंदी में  प्रयुक्त होने वाले अधिकांश शब्दों के लिंग को समझने के लिए हमें सबसे पहले रचना की दृष्टि से शब्द के प्रकारों को देखना होगा। रचना की दृष्टि से शब्द दो प्रकार के होते हैं-

 मूल तथा निर्मित

 इनमें से मूल शब्दों की के लिंग का निर्धारण मुख्यतः व्यवहार केंद्रित होता है, किंतु निर्मित शब्दों का लिंग उनमें लगे हुए प्रत्ययों के आधार पर समझा जा सकता है। इसे विस्तार से पढ़ने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएं-

हिंदी में लिंग निर्धारण : एक व्यावहारिक दृष्टि

No comments:

Post a Comment