Total Pageviews

Saturday, April 1, 2023

शब्द और शब्दरूप (Word and Wordform/ Inflected Word)

शब्द और शब्दरूप

शब्द (word)

शब्द के अंतर्गत किसी भी भाषा के वे सभी शब्द आते हैं, जिनका उस भाषा के भाषाभाषियों द्वारा व्यवहार किया जाता है। इन शब्दों का संकलन हम उस भाषा के शब्दकोश में करते हैं। वाक्य में इन शब्दों का प्रयोग तो होता ही है, इनके शब्दरूपों का भी प्रयोग होता है। शब्दरूपों की चर्चा आगे की गई है। बिना किसी रूप परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द कोशीय शब्द कहलाते हैं। उदाहरण:

 लड़का, कपड़ा, तुम, बोतल, आदमी, लड़की, धीरू, कलम, कंप्यूटर, खाना, उठना, चलना, अच्छा, सुंदर, दूर, पास, क्या, कौन आदि।

किसी भी भाषा में इनकी संख्या हजारों/ लाखों में होती है।

किंतु आधुनिक भाषाविज्ञान के अनुसार ध्यान रखने वाली बात है कि शब्द के अंतर्गत 'मूल शब्द' और 'शब्दरूप' दोनों आ जाते हैं। वे शब्द जो अपने मूल रूप में होते हैं तथा शब्दकोश में संकलित किए जाते हैं कोशिम (Lexeme) कहलाते हैं। इन्हें समझने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जाएं -

कोशिम और शब्द (Lexeme and Word)

शब्द रूप (inflected word)

इसके अंतर्गत शब्दों के वे रूपसाधित रूप आते हैं जिनका निर्माण विविध प्रकार की व्याकरणिक कोठियों से संबंधित सूचनाओं में परिवर्तन हेतु किया जाता है।

उदाहरण:

लड़कों की बातें मानी गईं।

इस वाक्य में आए हुए पदों का विश्लेषण इस प्रकार से कर सकते हैं-

शब्द रूप       मूल शब्द           शब्द में किया गया परिवर्तन (रूपसाधन/पदसाधन)

लड़कों          लड़का              बहुवचन, परसर्गीय रूप निर्माण     

की                 का                   स्त्रीलिंग रूप निर्माण

बातें               बात                   बहुवचन रुप निर्माण 

मानी                मानना             स्त्रीलिंग पूर्णकालिक रूप निर्माण

 गई                 जाना              बहुवचन स्त्रीलिंग पूर्णकालिक रूप निर्माण

 अतः ऊपर खंड '' के अंतर्गत बताए गए 'मूल शब्द' भी पद हैं, तथा खंड '' के अंतर्गत बताए गए शब्दरूप भी पद हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'पद' कहलाते हैं चाहे वे अपने मूल या कोशीय रूप में हों अथवा अपने रूपसाधित रूप में।

कोशिम और शब्द (Lexeme and Word)

 आधुनिक भाषाविज्ञान में शब्द की संकल्पना के साथ-साथ कोशिम की संकल्पना भी आई है जिसे अंग्रेजी में ‘Lexeme’ कहते हैं।आधुनिक भाषाविज्ञान के अनुसार शब्द के अंतर्गत 'मूल शब्द' और 'शब्दरूप' दोनों आ जाते हैं। वे शब्द जो अपने मूल रूप में होते हैं तथा शब्दकोश में संकलित किए जाते हैं कोशिम (Lexeme) कहलाते हैं। शब्द (word) के अंतर्गत किसी भी भाषा के वे सभी शब्द आते हैं, जिनका उस भाषा के भाषाभाषियों द्वारा व्यवहार किया जाता है। इसमें कोशिम और शब्द रूप दोनों आ जाते हैं। अतः इस दृष्टि के अनुसार शब्द को निम्नलिखित सूत्र के माध्यम से बता सकते हैं -

शब्द (word) = कोशिम (Lexeme) & शब्द रूप (inflected word)

यहां पर प्रयुक्त 'शब्द' की अवधारणा भारतीय परंपरा के अनुसार 'पद' का प्रतिनिधित्व करती है। इस पद या शब्दशब्द के अंतर्गत आने वाले वाली इन दोनों इकाइयों को इस प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं-

कोशिम (Lexeme)

बिना किसी रूप परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द कोशीय शब्द कहलाते हैं। इनका संकलन उस भाषा के शब्दकोश में किया जाता है। ये शब्द अपने भाषा भाषियों के मस्तिष्क में अमूर्त रूप में होते हैं। उदाहरण:

 लड़का, कपड़ा, तुम, बोतल, आदमी, लड़की, धीरू, कलम, कंप्यूटर, खाना, उठना, चलना, अच्छा, सुंदर, दूर, पास, क्या, कौन आदि।

किसी भी भाषा में इनकी संख्या हजारों/ लाखों में होती है।

शब्द रूप (inflected word)

इसके अंतर्गत शब्दों के वे रूपसाधित रूप आते हैं जिनका निर्माण विविध प्रकार की व्याकरणिक कोठियों से संबंधित सूचनाओं में परिवर्तन हेतु किया जाता है।

उदाहरण:

लड़कों की बातें मानी गईं।

इस वाक्य में आए हुए पदों का विश्लेषण इस प्रकार से कर सकते हैं-

शब्द रूप       मूल शब्द           शब्द में किया गया परिवर्तन (रूपसाधन/पदसाधन)

लड़कों          लड़का              बहुवचन, परसर्गीय रूप निर्माण     

की                 का                   स्त्रीलिंग रूप निर्माण

बातें               बात                   बहुवचन रुप निर्माण 

मानी                मानना             स्त्रीलिंग पूर्णकालिक रूप निर्माण

 गई                 जाना              बहुवचन स्त्रीलिंग पूर्णकालिक रूप निर्माण

 अतः ऊपर खंड '' के अंतर्गत बताए गए 'मूल शब्द' भी पद हैं, तथा खंड '' के अंतर्गत बताए गए शब्दरूप भी पद हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'पद' कहलाते हैं चाहे वे अपने मूल या कोशीय रूप में हों अथवा अपने रूपसाधित रूप में।

No comments:

Post a Comment